लिपस्टिक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, चेहरे पर लगेंगे चार चांद

लिपस्टिक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, चेहरे पर लगेंगे चार चांद

प्रेषित समय :10:49:17 AM / Fri, Jun 7th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

लिपस्टिक हर लड़की के मेकअप का बेहद ही जरूरी हिस्सा है। ये एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से हर लड़की के चेहरे पर चार चांद लग जाते हैं। लिपस्टिक कई तरह की आती हैं, जिनको लगाने का तरीका भी अलग-अलग होता है। सभी महिलाएं अपने रंग और प्रोफेशन के हिसाब से लिपस्टिक का शेड चुनती है। लिपस्टिक का शेड चुनना तो आसान होता है, पर कई लड़कियों को सही से लिपस्टिक लगाने का सही तरीका नहीं पता होता। जिस वजह से कई बार लिपस्टिक खराब लगती है। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताएंगे। अगर आप इन बातों को फॉलो करती हैं तो आपकी होंठ ना तो ड्राई दिखेंगे और ना ही ज्यादा ग्लोसी। तो आइए जानते हैं लिपस्टिक लगाने का सही तरीका। 

इस तरीके से लगाएं लिपस्टिक- जब भी लिपस्टिक लगाने की शुरुआत करें तो हमेशा लिप्स के बीच वाले हिस्से से करें। किनारे से लगाने पर लिपस्टिक फैल जाती है और इस से आप के लिप्स की शेप भी अच्छी नहीं दिखती। 

मैट लिपस्टिक लगाते समय रखें इस बात का ध्यान- लिपस्टिक लगाते समय सबसे पहले लिपबाम लगाएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो मैट लिपस्टिक हटने लगेगी। इसीलिए पहले लिपबाम लगाएं। इसके साथ ही मैट लिपस्टिक को हमेशा डायरेक्ट लगाएं। इसके लिए ब्रश का इसतेमाल नहीं करें। अगर आपकी लिपस्टिक जम गई है तो गर्म पानी डालकर उसे सही कर लें। 

लिप्स पर करें डबल कोटिंग- कई मैट लिपस्टिक काफी ड्राई होती है। अगर इसका एक कोट आप लगाती हैं तो लिप्स सूखे लगते हैं। इसी के चलते लिपस्टिक के हमेशा दो ही कोट लगाएं। पहला कोट लगाकर इस पर टिशु रखें और हल्का सा प्रेस करें। अब दूसरी बार लिपस्टिक को लिप्स पर अप्लाई करें। 

क्वालिटी का रखें खास ध्यान- लिपस्टिक लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि पुरानी एक्स्पायर लिपस्टिक आपके होंठों पर एलर्जी का कारण बन सकती है। कई मामलों में लोकल लिपस्टिक से भी रिएक्शन होते देखा गया है।