टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ इटली में करीब 10 लाख की लूट

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ इटली में करीब 10 लाख की लूट

प्रेषित समय :11:59:09 AM / Fri, Jul 12th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

नई दिल्ली. टीवी इंडस्ट्री की फेवरेट बहूओं में से एक दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति विवेक दाहिया के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं, जिसकी झलकियां पर लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. लेकिन, इस बीच ट्रिप में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया है, जिससे उनके लिए परेशानी खड़ी हो गई है. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ इटली में लूटपाट हुई है. ये लूटपाट ऐसी हुई है कि अब टीवी के दोनों सितारों को भारत वापस आने के लिए मदद की गुहार लगानी पड़ रही है.

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की रोमांटिक ट्रिप बुरे सपने में तब्दील हो गई है. इटली में हुई लूटपाट के बाद वह बेहद परेशान हैं. ट्रिप के दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उनकी कार से कपड़े, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड सहित लाखों का सामान निकाल लिया, जिसकी कीमत 10 लाख के आस-पास बताई जा रही है.

इस घटना की जानकारी दिव्यांका और विवेक ने ही दी है. दरअसल, इन दिनों दोनों इटली के फ्लोरेंस में रोमांटिक छुट्टियों का आनंद ले रहे थे. तभी उनके साथ ये घटना घटित हो गई. कपल को इससे भारत लौटने में भी दिक्कत हो सकती है, जिसे लेकर कपल चिंता में है. ऐसे में दिव्यांका ने भारत लौटने को लेकर मदद की गुहार लगाई है. इस चोरी में दिव्यांका और विवेक के कपड़ों से लेकर पर्स तक चोरी हो गए, जिसमें कुछ कैश, कार्ड और पासपोर्ट थे.