पल-पल इंडिया में कहा था- अरविंद केजरीवाल के लिए 2023 उत्तरार्ध से सियासी संकट गहराएगा!

पल-पल इंडिया में कहा था- अरविंद केजरीवाल के लिए 2023 उत्तरार्ध से सियासी संकट गहराएगा!

प्रेषित समय :10:08:29 AM / Sun, Sep 15th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

प्रदीप द्विवेदी


दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पल-पल इंडिया में कहा था- सितारे तो अरविंद केजरीवाल के साथ हैं, जनता का पता नहीं!
उसी दौरान- कैसे होंगे अरविंद केजरीवाल के अगले पांच साल? में कहा था....
वर्ष 2023 का पूर्वार्ध तो सुखद है, लेकिन उत्तरार्ध से सियासी संकट गहराएंगे. यही नहीं, सेहत के नजरिए से भी सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी.
पूर्वार्ध तो वर्ष 2024 का भी समस्याओं से रूबरू करवाएंगा, परन्तु उत्तरार्ध में समस्याओं के बादल छंटने लगेंगे और 2025 के पूर्वार्ध में भी सियासी समय साथ देगा, 17 मार्च 2025 से पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए तो अरविंद केजरीवाल के लिए बेहतर संभावनाएं बनेंगी!
तब कहा था.... कुछ समय पहले तक तो अरविंद केजरीवाल की सत्ता में वापसी पर प्रश्नचिन्ह लग गया था, किन्तु उनका समय बदला तो विरोधियों के सारे सियासी वार उल्टे पड़ गए?
सितारों का समीकरण 25 दिसंबर 2019 से ऐसा बदला कि अरविंद केजरीवाल तमाम राजनीतिक बाधाओं को पार करते हुए दिल्ली की गद्दी तक पहुंच गए!
प्रचलित कुंडली के अनुसार.... अरविंद केजरीवाल का वृषभ लग्न है. वर्ष 2010 में उनकी उत्तम गुरु की महादशा प्रारंभ हुई है, जो वर्ष 2026 तक चलेगी, लिहाजा तत्काल की दशा-अन्तरदशा के उतार-चढ़ाव छोड़ दें तो कुल मिलाकर यह बेहतर समय है. उनकी राजनीति में बदलाव वर्ष 2026 के बाद आएगा.
इस वक्त गुरु में राहु की अंतरदशा है, जो रहस्यमयी घटनाओं को जन्म दे रही हैं, अलबत्ता नया वर्षफल उनके लिए अच्छा है, लिहाजा 2024-25 में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं, लेकिन 2025 के उत्तरार्ध में अरविंद केजरीवाल के लिए सियासी संघर्ष की एक नई कहानी शुरू हो सकती है!
Arvind Kejriwal @ArvindKejriwal
आज अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल जी और अन्य साथियों के साथ कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुँच हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. अन्याय के खिलाफ इस संघर्ष में हनुमान जी का आशीर्वाद सदा हमारे ऊपर बना रहा. प्रभु से सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की. देश को बचाने की इस लड़ाई में प्रभु हम सबका ये साहस बनाए रखें!
https://x.com/i/status/1834891631603892667