झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक दर्जन महिलाओं के साथ तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की पत्नी और पुत्रवधु को दिया टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक दर्जन महिलाओं के साथ तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की पत्नी और पुत्रवधु को दिया टिकट

प्रेषित समय :20:24:12 PM / Sun, Oct 20th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

 अनिल/रांची 

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने  66 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दिया है. जिसमें एक दर्जन  महिलाओं को टिकट दिया गया है. जिसमें कुछ पहले से विधायक हैं. वहीं कुछ नई महिलाओं को पार्टी ने  विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आई सीता सोरेन जामताड़ा से इस बार भाजपा से चुनाव लड़ेंगी . वहीं डॉ नीरा यादव एक बार फिर कोडरमा से ताल ठोंकेंगी.

इंद्रजीत महतो की पत्नी पहली बार  विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी.
जबकि अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पहली बार चुनाव के मैदान में
ओडिशा के राज्यपाल की पुत्रवधु जमशेदपुर पूर्वी से उम्मीदवार
मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा फिर विधानसभा  चुनाव में किस्मत आज़मायेगी.सीता सोरेन    जामताड़ा,
नीरा यादव     कोडरमा
डॉ मंजू देवी     जमुआ (एससी)
मुनिया देवी    गांडेय,
तारा देवी    सिंदरी,
अपर्णा सेनगुप्ता    निरसा,
रागिनी सिंह    झरिया,
मीरा मुंडा    पोटका (एसटी)
पूर्णिमा दास साहू    जमशेदपुर पूर्वी,
गीता बलमुचू     चाईबासा (एसटी),
गीता कोड़ा    जगन्नाथपुर (एसटी),
पुष्पा देवी भुइयां    छतरपुर (एससी)से इन महिला प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके सहयोगी दलों से दो दो हाथ करेंगी.
सीता सोरेन, डॉ नीरा यादव, डॉ मंजू देवी, मुनिया देवी, तारा देवी, अपर्णा सेनगुप्ता, रागिनी सिंह, मीरा मुंडा, पूर्णिमा दास साहू, गीता बलमुचू, गीता कोड़ा और पुष्पा देवी भुइयां इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी.इसमें सीता सोरेन, डॉ नीरा यादव, अपर्णा सेनगुप्ता, गीता कोड़ा पहले विधायक रह चुकीं हैं.सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं हैं. उन्होंने दुमका से लोकसभा का भी चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था.जामा की विधायक रहीं सीता सोरेन को इस बार भाजपा ने जामताड़ा से टिकट दिया है.कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव को फिर से विधानसभा का टिकट मिला है. वह झारखंड की शिक्षा मंत्री रह चुकीं हैं. वर्तमान में कोडरमा की विधायक हैं.जमुआ से डॉ मंजू देवी को टिकट मिला है, तो गांडेय से मुनिया देवी चुनाव लड़ेंगी.

सिंदरी विधानसभा के विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. उनकी जगह उनकी पत्नी तारा देवी को इस बार चुनाव लड़ने का मौका मिला है. निरसा की विधायक अपर्णा सेन को एक बार फिर भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है.अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पहली बार चुनाव के मैदान में हैं.झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा भी इस बार चुनाव के मैदान में उतरीं हैं. भाजपा ने उन्हें पोटका विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की पुत्रवधु को जमशेदपुर पूर्वी से उम्मीदवार बनाया गया है.रघुवर दास की पुत्रवधु पूर्णिमा दास साहू अपने ससुर की विरासत को आगे बढ़ाएंगी. जबकि निर्दलीय विधायक से मुख्यमंत्री बनने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को भाजपा ने जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है.गीता कोड़ा इसके पहले झारखंड विधानसभा और लोकसभा की सदस्य रह चुकीं हैं. लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा ने  सिंहभूम से उन्हें लोकसभा का टिकट दिया था. लेकिन चुनाव हारने के बाद अब उनको जगन्नाथपुर से विधानसभा का टिकट दिया गया है.इन महिलाओं को भी भाजपा ने बनाया अपना प्रत्याशी
धनबाद के सिंह मेनशन की पुत्रवधु और भाजपा नेता रागिनी सिंह को झरिया से अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि चाईबासा से गीता बुलमुच को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं पुष्पा देवी भुइयां  को छतरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका  दिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-