दिवाली के मौके पर खूबसूरत बनाएंगी बिछिया की ये नई डिजाइंस

दिवाली के मौके पर खूबसूरत बनाएंगी बिछिया की ये नई डिजाइंस

प्रेषित समय :10:23:11 AM / Tue, Oct 22nd, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

हिन्दू धर्म में पैरों में बिछिया पहनने का महत्त्व अधिक होता है। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। वहीं बदलते फैशन के दौर में आजकल इसमें भी काफी मॉडर्न तरह की सिल्वर बिछिया देखने को मिल जाएंगी। बात अगर सही डिजाइन चुनने की करें तो इसके लिए हमें अपने पैरों के आकार को समझना चाहिए। खासकर चौड़े पैरों वालों को अपने लिए बिछिया चुनते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो आइये देखते हैं बिछिया की खूबसूरत डिजाइंस-

फ्लोरल बिछिया डिजाइन
ज्यादा हैवी और फैंसी डिजाइन की बिछिया नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरीके के प्लेन दिखने वाली फ्लावर डिजाइन वाली बिछिया आपके लिए बेस्ट रहेंगी आप चाहें तो फैंसी लुक के लिए स्टोन में 2 से 3 रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा एक से ज्यादा उंगलियों में एक जैसी दिखने वाली बिछिया पहन सकती हैं।

प्लेन डिजाइन सिल्वर बिछिया
वैसे तो बिछिया में आपको कई डिजाइंस और साइज देखने को मिल जाएंगे, लेकिन डेली वियर और सिंपल लुक के लिए इस तरह की प्लेन सिल्वर की बिछिया आपके लिए बेहद खास साबित हो सकती है। इसमें आपको काफी सारे अलग-अलग आकार की बिछिया देखने को मिल जाएंगी।

घुंघरू डिजाइन बिछिया
ज्यादा फैंसी नहीं लेकिन थोड़ा हैवी लुक देने वाली बिछिया ढूंढ रही हैं तो एवरग्रीन पसंद की जाने वाली बिछिया के डिजाइन को चुन सकती हैं। इसमें घुंघरू का डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आप अपनी पसंद के साइज के घुंघरू वाली बिछिया बनवा सकती हैं। चाहें तो साथ में मैचिंग डिजाइन की घुंघरू वाली पायल पैरों में पहन सकती हैं।

स्टोन बिछिया डिजाइन
हैवी वर्क वालीफैंसी डिजाइन की बिछियापहनना पसंद करते हैं तो इस तरीके के गोल बड़े आकार वाली बिछिया को पहन सकती हैं। बिछिया को फैंसी लुक देने के लिए आप इसमें नाग यानी स्टोन वर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो इसमें कस्टमाइज स्टोन भी लगवा सकते हैं। अगर आपको बिछिया के ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।