भारत में जब विदेशी लोग आते हैं, तो भारतीयों का उनकी तस्वीरें खिंचवाने के प्रति उत्साह आम बात है। कई बार, भारतीय लोग उनकी मर्जी के बिना उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश करते हैं, और अगर वह विदेशी लड़की हो तो ये स्थिति और भी असहज हो सकती है। हाल ही में एक रशियन लड़की भारत आई और किसी बीच पर घूमने गई। वहां लोगों ने उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने की मांग शुरू कर दी, जिससे वह परेशान हो गई। तब उसने एक बेहतरीन आइडिया सोचा और हर फोटो के लिए पैसे लेने लगी।
इंस्टाग्राम यूजर एंजलीना, जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं, हाल ही में भारत यात्रा पर थीं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जो शायद गोवा के बीच पर शूट किया गया था, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में एंजलीना बीच पर घूमते हुए दिख रही हैं, लेकिन भारतीय लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उन्हें घेर लेते हैं। थोड़ी देर बाद वह परेशान हो जाती हैं और एक अनोखा आइडिया अपनाती हैं।
वह पेपर पर लिख देती हैं, "1 सेल्फी 100 रुपये में," और इसे बीच पर दिखाना शुरू कर देती हैं। यह देखकर लोग चौंक जाते हैं, लेकिन कुछ भारतीय पुरुषों को इतनी उत्सुकता होती है कि वह पैसे देकर उनके साथ सेल्फी खिंचवाते हैं। एंजलीना फिर उन पैसों को कैमरे में दिखाते हुए खुश नजर आती हैं।