आज के डिजिटल दौर में लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। स्टंट करने से लेकर प्रपोजल तक, हर खास पल को शेयर करना अब आम बात हो गई है। लेकिन हाल ही में एक दूल्हा-दुल्हन ने ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने सबको चौंका दिया। दरअसल, इस नवविवाहित जोड़े ने अपनी सुहागरात का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो में वे अपने बेडरूम के खास पलों को साझा करते नजर आए, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
शादी के बाद की पहली रात का यह वीडियो अब लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे शेयर भी कर दिया है। वीडियो में नवविवाहित जोड़ा रोमांटिक मूड में नजर आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो पर कैप्शन लिखा है, "सुहागरात व्लॉग में आपका स्वागत है"। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन अपने फूलों से सजे बेडरूम में हैं। दूल्हा कैमरे की ओर देखकर अपनी पत्नी का परिचय कराता है और फिर दोनों अपने बिस्तर को दिखाते हैं। इसके बाद वे एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे निजता का उल्लंघन बताया, तो कुछ ने इसे ओवरएक्सपोजर करार दिया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब शादी से जुड़ा कोई वीडियो चर्चा में आया हो, लेकिन इस तरह के निजी पलों को सार्वजनिक करना नई बहस को जन्म दे रहा है।