अनिल मिश्र/ रांची
झारखंड की राजधानी रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित एसआईटी टीम ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं और विभिन्न बिंदुओं की जांच करते हुए घटना के महज तीस घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें भारतीय सेना के जवान मनोहर टोपनो भी शामिल है।भारतीय सेवा के जवान मनोहर टोपनो के द्वारा छत्तीस डिसमिल जमीन कब्जा करने को लेकर अपनी ही आर्मी यूनिट से एक एके-47 चुराई गई थी।जिसे उसने चुरा कर अपने सहयोगी सुनील कच्छप की सहायता से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से रांची लाया था।वहीं चोरी की गई एके-47 हथियार से दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है।
दरअसल झारखंड की राजधानी रांची में सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन को लेकर गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला जा रहा था। उसी दौरान एके-47 हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दोहरे हत्याकांड की खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया था।भारतीय सेना के जवान मनोहर टोपनो ने अपने सहयोगी और सुनील के साथ मिलकर रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरपा गांव के रहने वाले बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की हत्या की थी। वहीं कल इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिन दो लोगों की हत्या की गई थी वो सेना के जवान के रिश्ते में चाचा और भतीजा थे।दोनों को सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान ही गोलियों से भून दिया गया था। वहीं इस हत्याकांड की घटना से उस दिन राजधानी के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था।
गठित एसआईटी में ग्रामीण एसपी के साथ-साथ डीएसपी मुख्यालय टू अरविंद कुमार सहित रातू थाना ,नगड़ी थाना के साथ-साथ दलादली ओपी की पुलिस को शामिल किया गया था।इस संबंध में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की घटना को भारतीय सेवा के जवान मनोहर टोपनो ने सेना की यूनिट से ही चोरी की गई एके-47 हथियार से अंजाम दिया गया था। इस मामले में उसे सहयोग करने वाले सुनील कच्छप को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड की घटना के पीछे छत्तीस डिसमिल जमीन का विवाद था।इसके साथ ही एके-47 हथियार और एके-47 की 6 जिंदा गोलियां भी बरामद की है। वहीं एक वैगन आर कार भी जब्त किया है।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-