- पं. प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
* होली भाई दूज - रविवार, 16 मार्च 2025
* द्वितीया तिथि प्रारम्भ - 15 मार्च 2025 को 14:33 बजे
* द्वितीया तिथि समाप्त - 16 मार्च 2025 को 16:58 बजे
भाई-बहन के मधुर संबंध और सम्मान का सुखद पर्व भाई दूज है.
भारतीय पंचांग में भाई दूज पर्व दो बार आता है, पहला... दीपावली के बाद दूज पर और दूसरा... होली के बाद दूज पर.
दीपावली के बाद आनेवाला भाई दूज पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है तो कुछ क्षेत्रों में होली के बाद द्वितीया तिथि पर भाई दूज पर्व मनाया जाता है.
कई जगहों पर होली के बाद द्वितीया तिथि पर पराक्रम का पर्व जमरा बीज मनाया जाता है.
जमरा बीज पर्व जमाई राजा के सम्मान में मनाया जाता है!
श्री त्रिपुरा सुंदरी धर्म-कर्म पंचांग : 16 मार्च 2025
शक सम्वत 1946, विक्रम सम्वत 2081, अमान्त महीना फाल्गुन, पूर्णिमान्त महीना चैत्र, वार रविवार, कृष्ण पक्ष, तिथि द्वितीया - 16:58 तक, नक्षत्र हस्त - 11:45 तक, योग वृद्धि - 14:49 तक, करण गर - 16:58 तक, द्वितीय करण वणिज - 06:14, (17 मार्च 2025) तक, सूर्य राशि मीन, चन्द्र राशि कन्या - 01:15, (17 मार्च 2025) तक, राहुकाल 17:11 से 18:42, अभिजित मुहूर्त 12:17 से 13:05
चौघड़िया- 16 मार्च 2025, रविवार
दिन का चौघड़िया
उद्वेग - 06:40 से 08:10
चर - 08:10 से 09:41
लाभ - 09:41 से 11:11
अमृत - 11:11 से 12:41
काल - 12:41 से 14:11
शुभ - 14:11 से 15:41
रोग - 15:41 से 17:11
उद्वेग - 17:11 से 18:42
रात्रि का चौघड़िया
शुभ - 18:42 से 20:11
अमृत - 20:11 से 21:41
चर - 21:41 से 23:11
रोग - 23:11 से 00:40
काल - 00:40 से 02:10
लाभ - 02:10 से 03:40
उद्वेग - 03:40 से 05:10
शुभ - 05:10 से 06:39
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
आज का राशिफल -
मेष राशि:- अपनी दिनचर्या में बदलाव लाये।यश कीर्ति में वृद्धि के साथ ही कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने के साथ ही अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।
वृष राशि:- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग भी बन रहे हैं। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।
मिथुन राशि:- आज धनागमन सहज होने से लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग के बीच काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है।
कर्क राशि:- लाभ के अवसरों के बीच कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। साथ ही नौकरी में विवाद शांत होंगे। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। घर पर शांति बनाए रखें।
सिंह राशि:- दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें। अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखते हुए कुछ भी बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।
कन्या राशि:- वाणी पर नियंत्रण रखने के चलते शत्रु भी प्रशंसा करेंगे।मान-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।
तुला राशि:- लाभ के अवसर के बीच कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। सोच के अलग कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती हे। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
वृश्चिक राशि:- नौकरी में अशांति का वातावरण बनने की संभावना के बीच धोखा होने की आशंका है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। पुराने रोग उभरने की संभावना है।
धनु राशि:- इष्ट बल पर मजबूत के चलते आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। लेकिन दिन चिंताजनक व्यतीत होने से मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।
मकर राशि:- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग के बीच शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
कुम्भ राशि:- स्वयं के व्यवहार में बदलाव के चलते लाभ के अवसर बढ़ेगें। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा।सुख शांति चाहते हैं तो व्यवहार में बदलाव लाएं।
मीन राशि:- अपने आप पर विश्वास रखें न कि दूसरो के भरोसे रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा, लेकिन व्यय बढ़ेंगे। ध्यान रहे आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। अत: सजग रहे व सतर्क रहें।
* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 7879372913
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें./