श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरनकोट के जंगलों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान सुरक्षा बलों ने 5 आईईडी बरामद किए, जिनमें 3 टिफिन बॉक्स और 2 स्टील की बाल्टियों में विस्फोटक सामग्री छिपाई गई थी. इसके अलावा एक 5 लीटर का गैस सिलेंडर, दो वायरलेस सेट, एक दूरबीन, दो ऊनी टोपी और तीन काली पैंट भी बरामद हुई हैं.
इस कार्रवाई के बाद खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया है कि श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट बलवाल जेल में आतंकी हमला हो सकता है. इन जेलों में कई हाई-प्रोफाइल आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर बंद हैं. इनपुट के आधार पर जेल परिसरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. डीजी ने रविवार को श्रीनगर में सुरक्षा ग्रिड के अधिकारियों से मुलाकात कर हालात की समीक्षा की और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए. सुरक्षाबलों का मानना है कि आतंकी किसी बड़े हमले की तैयारी में थे, जिसे वक्त रहते विफल कर दिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-




