दंतेवाड़ा/बीजापुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत मूलेर का अचानक दौरा किया. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे मूलेर गांव में उतरा, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का औचक निरीक्षण किया.
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी और फीडबैक लिया. उन्होंने मौके पर ही कई घोषणाएं भी कीं:
मूलेर में माता मंदिर अंदल कोसम के निर्माण के लिए 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृत.
उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना और नाहाडी तक सड़क निर्माण की मंजूरी.
पुलिया निर्माण और सीसी रोड के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति.
वनाधिकार मान्यता पत्र, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने की घोषणा.
बीजापुर में भी दिखा सीएम का अलग अंदाज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर जिले के गलगम गांव भी पहुंचे. हेलिपैड पर जिला प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. हाल ही में करेगुट्टा में हुई सुरक्षा बल की बड़ी सफलता के बाद मुख्यमंत्री ने जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया.
इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी मौजूद रहे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

