ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष मां कामाख्या का चार दिन और भगवान जगन्नाथ का 15 दिन आराम

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष मां कामाख्या का चार दिन और भगवान जगन्नाथ का 15 दिन आराम

प्रेषित समय :17:45:12 PM / Fri, Jun 20th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा जी को 108 कलशों से स्नान करवाया जाता है, जिसके बाद भगवान बीमार पड़ जाते है, इन 15 दिन में भगवान दर्शन नहीं देते केवल पुजारी ही उनको औषधि का भोग लगाते है, इसी तरह गुवाहाटी में मां कामाख्या का दरबार ज्येष्ठ द्वादशी से अमावस तक बंद कर दिया जाता है.

इसे समय अवधि में पुजारी भी अंदर नहीं जाते है, ये एक बिरला संयोग और ईश्वरीय व्यवस्था जब भक्त भगवान की सेवा करते है, भगवान जगन्नाथ को औषधि, काढ़ा आदि दिया जाता है,वही माता के भक्त इन चार दिन मां को आराम करने देते है, इस समय सूर्य मिथुन राशि में रहते है, मिथुन राशि संयोग की राशि रहती हैइसका चिन्ह स्त्री पुरुष का युगल माना जाता है.
*ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष में भगवान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वैसे ही अमावस के पहले चार दिन अपनी कुल देवी माता और घर आस पड़ोस की कोई कन्या पीरियड में हो तो उसकी विशेष सेवा करनी चाहिए.
*पंडित चंद्रशेखर नेमा हिमांशु*(9893280184)
मां कामाख्या साधक जन्मकुंडली विशेषज्ञ वास्तु शास्त्री

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-