जबलपुर: समाज को जोड़ने हेतु समरसता सेवा संगठन का प्रयास सराहनीय: आचार्य श्री समय सागर जी

जबलपुर: समाज को जोड़ने हेतु समरसता सेवा संगठन का प्रयास सराहनीय: आचार्य श्री समय सागर जी

प्रेषित समय :18:50:45 PM / Fri, Aug 8th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

कजलियां महोत्सव के लिए आमंत्रण देकर लिया आशीर्वाद

जबलपुर. समरसता सेवा संगठन ने संस्कारधानी समरसता कजलियां महोत्सव के लिए आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के पावन दर्शन कर कार्यक्रम हेतु आमंत्रण दिया, इस अवसर पर आचार्य श्री ने आशीर्वचन देते हुए समाज को जोड़ने के कार्य के लिए समरसता सेवा संगठन के प्रयासों की सराहना की.

समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने बताया संस्कारधानी समरसता कजलियां महोत्सव में सभी पूज्य संतों का आशीर्वाद और सानिध्य मिलता है और हम सभी का सौभाग्य है कि पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज का जबलपुर में चौमासा हो रहा है आज संगठन के सदस्यों ने आचार्य श्री के दर्शन कर समरसता सेवा संगठन के कार्यों की जानकारी दी और आमंत्रित किया. इस अवसर पर सकल जैन समाज के सदस्यों ने भरपूर सम्मान एवं स्नेह दिया इसके लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

इस अवसर पर जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष श्री कैलाशचंद्र जैन, अशोक जैन चावल, राय सेठ चंद्र कुमार जैन, अमित जैन परडिया, सुधीर जैन गोलू, संजय चौधरी, प्रदीप जैन रद्रदी, शैलेश जैन रंग वाले, मनीष जैन कल्लु, सुरेंद्र पहलवान, जितेंद्र जैन, अनिल जैन गुड्डा, वाशु जैन, राहुल जैन क्राकरी, अभिषेक बासल, मनोज सेठ उपस्थित थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-