-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
* गणेश चतुर्थी - 27 अगस्त 2025, बुधवार
* गणेश पूजा मुहूर्त - 11:17 से 13:50
* गणेश विसर्जन - 6 सितम्बर 2025, शनिवार
* वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 09:35 से 21:14, 27 अगस्त 2025
* चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 26 अगस्त 2025 को 13:54 बजे
* चतुर्थी तिथि समाप्त - 27 अगस्त 2025 को 15:44 बजे
हर माह में शुक्ल पक्ष की, अमावस्या के बाद आनेवाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है, जबकि पूर्णिमा के बाद आने वाली यानी कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं।
श्रीगणेश पूजा में शुद्ध भावना का विशेष महत्व है, इसलिए पवित्र मन से प्रार्थना करें, श्रीगणेश की शुभ दृष्टि जीवन की सारी बाधाएं दूर करेगी!
श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश की आराधना जीवन में विजय की पताका फहराती है।
इस दिन सच्चे मन से भगवान श्री गणेश की पूजा करें, लडुवन का भोग लगाएं, श्री गणेश कृपा की कामना के साथ दूब अर्पित करें, सामर्थ्य के अनुसार व्रत करें और संभव हो तो दान-पुण्य करें, कथा सुने..जीवन सफल हो जाएगा!
जब हम कोई कार्य करते हैं तो उसका उद्देश्य होता है- विजय। जीवन में व्यक्ति हर समय विजय प्राप्त करने के लिए प्रयास करता है लेकिन विघ्न, विजय की राह में बाधा बनते हैं... श्रीगणेश की आराधना समस्त विघ्नों को समाप्त करती है और इसका सबसे अच्छा अवसर होता है हर माह की चतुर्थी!
श्रीगणेश चतुर्थी का पूजा-पर्व भगवान श्रीगणेश को समर्पित है, चतुर्थी का व्रत हर महीने होता है, लेकिन सबसे मुख्य चतुर्थी का व्रत भाद्रपद के महीने में होता है, संपूर्ण विश्व में इसे गणेश चतुर्थी यानी भगवान गणेशजी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है!
विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय, लम्बोदराय सकलाय जगद्धिताय।
नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय, गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।
विघ्नों को दूर करनेवाले, वरदान देनेवाले, देवताओं के प्रिय, बड़े उदरवाले, सर्वजगत की रक्षा करनेवाले, हाथी सदृश्य मुखवाले, वेद और यज्ञ के आभुषण, देवी पार्वती के पुत्र, ऐसे हैं गणों के स्वामी श्रीगणेश, आपको नमस्कार हो, नमस्कार हो!
श्री त्रिपुरा सुंदरी दैनिक धर्म-कर्म पंचांग-चौघड़िया : 27 अगस्त 2025, बुधवार
शक सम्वत 1947, विक्रम सम्वत 2082, अमान्त महीना भाद्रपद, पूर्णिमान्त महीना भाद्रपद, वार बुधवार, पक्ष शुक्ल, तिथि चतुर्थी - 15:44 तक, नक्षत्र चित्रा, योग शुभ - 12:35 तक, करण विष्टि - 15:44 तक, द्वितीय करण बव - 04:48, (28 अगस्त 2025) तक, सूर्य राशि सिंह, चन्द्र राशि कन्या - 19:21 तक, राहुकाल 12:36 से 14:12, अभिजित मुहूर्त - नहीं है.
दैनिक चौघड़िया- 27 अगस्त 2025, बुधवार
दिन का चौघड़िया
लाभ - 06:12 से 07:48
अमृत - 07:48 से 09:23
काल - 09:23 से 10:58
शुभ - 10:58 से 12:34
रोग - 12:34 से 14:09
उद्वेग - 14:09 से 15:44
चर - 15:44 से 17:19
लाभ - 17:19 से 18:55
रात्रि का चौघड़िया
उद्वेग - 18:55 से 20:19
शुभ - 20:19 से 21:44
अमृत - 21:44 से 23:09
चर - 23:09 से 00:34
रोग - 00:34 से 01:58
काल - 01:58 से 03:23
लाभ - 03:23 से 04:48
उद्वेग - 04:48 से 06:13
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
आज का राशिफल -
मेष राशि:- आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे । माता के संबंध में चिंता रहेगी। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए इसे टाल दें। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी बरते।
वृष राशि:- आज आपका दिन कार्य में सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए उत्तम है। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण होगा। प्रियव्यक्ति से मिलेंगे जिससे मन आनंद का अनुभव करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि:- आज उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव होगा। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है, इसलिए इसे टाल दें। पारिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी न हो इससे बचने का प्रयास करें।
कर्क राशि:- आज धार्मिक कार्य और पूजा पाठ का योग बन रहा है। आपका गृहस्थजीवन आनंदमय रहेगा। आपका हर काम सरलता से पूरे होंगे। मित्रों, संबंधियों की तरफ से भेंट मिलने के योग हैं। नौकरी व्यवसाय में भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी। गिरने- चोट लगने से वचे।
सिंह राशि:- आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे का लेन-देन न करें । खर्च बढ़ेगा और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ संघर्ष हो सकता है, इसलिए बचें। किसी के साथ गलतफहमी के कारण झगड़ा हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। आज आप नए मित्र बनांयेगे, जिनकी मित्रता भविष्य में आपके लिए लाभदायक होगी। मांगलिक अवसरों में जाना पड़ सकता है। आकस्मिक धनलाभ का योग बन रहा है।
तुला राशि:- आज आपको किसी कार्य या प्रॉजेक्ट में सरकार से लाभ मिलेगा। ऑफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे। ऑफिस के कामकाज के लिए प्रवास जाना पड़ सकता है। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लें और परिवार के सदस्यों से विचार- विमर्श करेंगे।
वृश्चिक राशि:- आज विदेश जाने का संयोग बन रहा है। विदेश बसनेवाले मित्रों से अच्छा समाचार मिलेगा। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आध्यात्मिकता में प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
धनु राशि:- आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अत्यधिक खर्च होगा जिससे आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव या विवाद हो सकता है जिससे मन दु:खी होगा। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता से आपको शांति मिलेगी।
मकर राशि:- आज आपके लिए आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक साबित होगा। मनोरंजन के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी होगी। दांपत्यजीवन में प्रेम बढ़ेगा। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है बन रही है।
कुम्भ राशि:- आज मन में उदासीनता और संदेह के बाव रहेंगे जिससे मानसिक राहत नहीं मिलेगी। लेकिन आज घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में थोड़ी रुकावट आयेगी। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों से वाद- विवाद हो सकता है, सावधान रहें।
मीन राशि:- आज किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्या आएंगी। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात को योग हैं।
* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 7879372913
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें./




