यूपी के फरीदाबाद के एसी यूनिट में शार्ट सर्किट से भड़की आग, जबलपुर के दंपति व बेटी की मौत

यूपी के फरीदाबाद के एसी यूनिट में शार्ट सर्किट से भड़की आग, जबलपुर के दंपति व बेटी की मौत

प्रेषित समय :16:13:27 PM / Tue, Sep 9th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित बी ब्लॉक के एक फ्लैट में शार्ट सर्किट से आग लग गई. आगजनी की घटना में जबलपुर मूल का रहने वाले दम्पति व उनकी बेटी की मौत हो गई है. परिवार का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार देर रात फ्लैट में आग भड़क गई थी. कमरे में लगा एसी का कंप्रेसर पफट गया थाए जिससे आग भड़क गई थी. आग की प्रचंडता से दूसरी मंजिल चपेट में आ गई थी. इस हादसे में जबलपुर मूल के सचिन कपूरए पत्नी रिंकू कपूर और बेटी सुजैन की मौत हो गई है. परिवार का बेटा आर्यन कपूर बच गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस के मुताबिक सचिन रोजगार के लिए फरीदाबाद गए थे. वे शेयर ट्रे्डिंग का काम कर रहे थे. वे पांच साल पहले इस कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-