अनिल मिश्र/गयाजी
देश के जाने-माने और प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज मुंबई से चलकर सावा छह बजे पूर्वजों की मोक्ष प्रदान करने के लिए गयाजी के पवित्र विष्णु भगवान के नगरी में पधारे. मुकेश अंबानी मुम्बई से एक विशेष विमान से अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा गयाजी पहुंचे. उसके बाद एक निजी कार से सीधे भगवान विष्णु के मंदिर विष्णु पद पहुंचे. मुकेश अंबानी के पहुंचने से पहले इस पूरे क्षेत्र में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है.
देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की आगमन के मौके पर गया के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे. मुकेश अंबानी करीब तीन घंटे तक गयाजी के प्रसिद्ध विष्णु पद में रहकर अपने पूर्वजों की मोक्ष प्रदान करने के लिए पिंडदान एवं तर्पण करेंगे. मुकेश अंबानी गयाजी में पहली बार पहुंचे हैं. इससे पहले उनके छोटे भाई अनिल अंबानी करीब दो माह पहले आकर पिंडदान और तर्पण किया था. मुकेश अंबानी पिंडदान और तर्पण कर आज ही रात्रि करीब सवा नौ बजे उसी विशेष विमान से पुनः मुम्बई प्रस्थान कर जाएंगे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

