बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 111 वीं जयंती मनाई गई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 111 वीं जयंती मनाई गई

प्रेषित समय :19:39:39 PM / Sun, Sep 21st, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अनिल मिश्र/ पटना 

महान स्वतंत्रता सेनानी,  कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता,  पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री का 111 वीं जयंती गया के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कॉंग्रेस सेवादल एवं कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई.सर्वप्रथम भोला पासवान शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात उनके  व्यक्तित्व एवं  कृतित्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस सेवादल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने किया तथा संचालन कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान ने किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, धर्मेंद्र कुमार निराला बेलागंज प्रखंड  कॉंग्रेस अध्यक्ष राम विनय शर्मा,  दीपू कुमार,  इंदल पासवान, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री तीन,  तीन बार बिहार  राज्य  के मुख्यमंत्री के रूप में पूरी ईमानदारी के साथ राज्य  के चहुंमुखी विकास हेतु काम कर अपना  अमिट छाप छोड़ने का काम किया. इन सभी नेताओं ने कहा भोला पासवान शास्त्री मृदुभाषी एवं बेहद साधारण व्यक्तित्व के धनी थे,  जिन्होंने आजीवन सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक रहें. इन नेताओं ने भोला पासवान शास्त्री के चरणों  में  श्राद्ध सुमन अर्पित करते हुए उनके बताये रास्तो पर चलने का संकल्प दोहराया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-