जबलपुर/छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव स्थित महिला बाल विकास परियोजना आफिस में जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त टीम ने परियोजना अधिकारी सीमा पटेल व तीन सुपरवाइजर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। परियोजना अधिकारी सीमा पटेल अपनी सुपरवाइजर आरती आम्रवंशी के जरिए उक्त रिश्वत ले रही थी।
इस संबंध में लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि पूजा पिता कन्हैया उइके उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम उमरघोड़ तहसील जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा का महिला बाल विकास विभाग में ग्राम उमरघोड में वरीयता के आधार परआंगन बाड़ी सहायिका के पद पर चयन हुआ था। आवेदिका को जॉइनिंग लेटर देने के बाद इनाम के रूप में परियोजना अधिकारी सीमा पटेल के कहने पर सुपरवाइजर लक्ष्मी पंडोल तथा बिंदु माहोरे के द्वारा 50000 की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत पूजा उइके ने जबलपुर पहुंचकर लोकायुक्त एसपी से की। इसके बाद आज पूजा महिला बाल विकास के आफिस पहुंची और परियोजना अधिकारी के कहने पर सुपरवाइजर आरती आम्रवंशी को 20 हजार रुपए की रिश्वत दी, तभी लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरती के रंगे हाथ पकड़े जाने की खबर से आफिस में हड़कम्प मच गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,13 (1), 13(2),12 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
इनपर दर्ज किया गया है प्रकरण-
-सीमा पिता राम जीवन पटेल उम्र 40 वर्ष पद परियोजना अधिकारी, पता कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा
-श्रीमती आरती पति सी अर्जुन आम्रवंशी उम्र 35 साल, पद महिला सुपरवाइजर पता कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना, जुन्नारदेवए जिला छिंदवाड़ा
-लक्ष्मी पति संतोष पंडोले उम्र 43 वर्ष, पद महिला सुपरवाइजर पता कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना जुन्नारदेव छिंदवाड़ा
-सुश्री बिंदु पिता माधवराव मोहोरे उम्र 52 वर्ष पद महिला सुपरवाइजर कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना, जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा
ज्वाइनिंग लेटर देने 20 हजार रुपए की रिश्वत ले रही थी परियोजना अधिकारी, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा..!
प्रेषित समय :16:22:29 PM / Mon, Oct 6th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर




