अमृत भारत ट्रेन: 14 अक्टूबर से मुजफ़्फ़ऱपुर-चर्लपल्ली और 16 अक्टूबर से जबलपुर होकर नियमित चलेगी

अमृत भारत ट्रेन: 14 अक्टूबर से मुजफ़्फ़ऱपुर-चर्लपल्ली और 16 अक्टूबर से जबलपुर होकर नियमित चलेगी

प्रेषित समय :20:46:52 PM / Tue, Oct 7th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अमृत भारत ट्रेन मुजफ़्फ़ऱपुर जंक्शन-चर्लपल्ली-मुजफ़्फ़ऱपुर जंक्शन सप्ताहिक एक्सप्रेस के मध्य एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है. इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन प्रत्येक मंगलवार को 14 अक्टूबर 2025 से मुजफ़्फ़ऱपुर जंक्शन और प्रत्येक गुरुवार को 16 अक्टूबर 2025 से चर्लपल्ली स्टेशन से प्रारम्भ होगी.
यह नई ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गंतब्य को जाएगी.
   
 गाड़ी संख्या 15293 मुजफ़्फ़ऱपुर जंक्शन-चर्लपल्ली सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 14 अक्टूबर 2025 से प्रत्येक मंगलवार अपने प्रारम्भिक स्टेशन मुजफ़्फ़ऱपुर जंक्शन से सुबह 10:40 बजे रवाना होकर, अगले दिन बुधवार सतना मध्यरात्रि 00:50 बजे, कटनी 02:25 बजे, जबलपुर 03:50 बजे,  नरसिंहपुर 05:03 बजे, पिपरिया 06:13 बजे, इटारसी 08:00 बजे पहुँचकर और बुधवार को रात्रि 23:50 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 15294 चर्लपल्ली-मुजफ़्फ़ऱपुर जंक्शन सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 16 अक्टूबर 2025 से प्रत्येक गुरुवार अपने प्रारम्भिक स्टेशन चर्लपल्ली से भोर 04:05 बजे रवाना होकर, इटारसी रात 19:35 बजे, पिपरिया 20:36 बजे, नरसिंहपुर 21:36 बजे, जबलपुर रात्रि 23:40 बजे, पहुँचकर अगले दिन शुक्रवार कटनी मध्यरात्रि 00:55 बजे, सतना 02:20 बजे पहुँचकर और शुक्रवार को सायं 17:00 बजे मुजफ़्फ़ऱपुर जंक्शन पहुंचेगी.
ठहराव :- हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना जंक्शन,  कटनी जंक्शन, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, नागपुर जंक्शन, बल्लारशाह जंक्शन, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, रामागुंडम, पेद्दपल्ली जंक्शन एवं काजीपेट जंक्शन.
कोच संरचना :- इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे.  

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-