पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया अनूठा ‘राजनीतिक मानचित्र’

पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया अनूठा ‘राजनीतिक मानचित्र’

प्रेषित समय :15:04:09 PM / Fri, Nov 14th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम चकरदा निवासी सुप्रसिद्ध पेंटर शिवकुमार निराला ने अपनी विशिष्ट कला-कृति ‘राजनीतिक मानचित्र’ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. निराला द्वारा तैयार यह सचित्र मानचित्र छत्तीसगढ़ की सम्पूर्ण राजनीतिक यात्रा का एक विस्तृत, तथ्यपूर्ण और कलात्मक दस्तावेज है.

इस अनोखे मानचित्र में राज्य के लोकसभा एवं विधानसभा सदस्यों की जानकारी, मंत्रिमंडल की संरचना, संसदीय क्षेत्रों का विस्तृत विवरण तथा वर्ष 1998 से अब तक हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों का तुलनात्मक विश्लेषण दर्शाया गया है. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जीत के अंतर, राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों का क्रम और सीटों में हुए ऐतिहासिक बदलाव को भी निराला ने अपनी विशेष कला शैली में प्रस्तुत किया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस रचना की सराहना करते हुए कहा कि शिवकुमार निराला ने आंकड़ों और तथ्यों को इतनी सहज, सुंदर और विश्लेषणात्मक शैली में चित्रित किया है कि यह राजनीतिक अध्ययन के लिए अत्यंत उपयोगी दस्तावेज बन जाता है. मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-