ओएमजी: चिता पर रखे शव से कफन हटाया तो निकला पुतला, होने वाला था अंतिम संस्कार

ओएमजी: चिता पर रखे शव से कफन हटाया तो निकला पुतला, होने वाला था अंतिम संस्कार

प्रेषित समय :16:53:37 PM / Fri, Nov 28th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

हापुड़. यूपी के हापुड़ से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां कुछ युवक एक शव को शमशान घाट लेकर पहुंचे. उन्होंने लकडिय़ां सजाई और चिता तैयार करके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की. इस दौरान, मौके पर मौजूद लोगों को कुछ शक हुआ. उन्होंने कपड़ा हटाकर देखा तो दंग रह गए. क्योंकि चिता पर शव नहीं बल्कि प्लास्टिक का एक पुतला पड़ा हुआ था.

बीमा की हड़पने की कोशिश

घटना जैसे ही सामने आई, वैसे ही चारों युवक भागने लगने, हालांकि, दो युवकों को पकड़ लिया गया. पहली नजर में ये मामला नकली अंतिम संस्कार दिखाकर बीमा की राशि हड़पने का लग रहा है. अब असल वजह क्या है, इसकी जानकारी तो अब पुलिस जांच में ही सामने आएगा. घटना हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेशवर ब्रजघाट की है.

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी

ब्रजघाट पर दुकान लगाने वाले नितिन ने बताया कि हरिणाया नंबर की गाड़ी से चार लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे. गाड़ी से पुतला निकालकर चिता पर रखकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान, उन्होंने ये सब देखा और पुलिस को फोन कर दिया. उन्होंने पूछताछ की तो दो लोग बहाने बनाने लगे. भीड़ का फायदा दो लोग तो भाग गए लेकिन बाकी बचे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुटी हुई है.

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी. आशंका है कि किसी जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर बीमा की राशि हड़पने की कोशिश की जा रही थी, इसलिए वे किसी व्यक्ति को मृत दिखाकर बीमे की राशि हड़पने का प्लान बना रहे हैं. पुलिस अब दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-