बरगी के ग्राम निगरी में उल्टी-दस्त का प्रकोप, कई ग्रामीणों की हालत बिगड़ी, 4 को मेडिकल अस्पताल रेफर किया

बरगी के ग्राम निगरी में उल्टी-दस्त का प्रकोप, कई ग्रामीणों की हालत बिगड़ी, 4 को मेडिकल अस्पताल रेफर किया

प्रेषित समय :15:05:45 PM / Sun, Nov 30th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित ग्राम निगरी बरगी में उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ गया है. जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीडि़तों का इलाज शुरू किया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर लगातार नजर बनाए हुए है.

सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि  बरगी के समीप स्थित ग्राम निगरी के बाजार मोहल्ला में लोगों को उल्टी या दस्त की शिकायत होने की सूचना प्राप्त हुई थी. मुख्य विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि भटनागर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां घर-घर सर्वे कर पीडि़त लोगों का उपचार किया. करीब 62 लोग उल्टी-दस्त से पीडि़त पाए गए थे. स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन टीम वहीं रही और रात में भी वहीं रुकी हुई है.

उल्टी दस्त से पीडि़तों में से  निम्मी बाई पटेल उम्र 52 वर्ष, शिवकुमार पटेल 40 वर्ष, आलोक पटेल 14 वर्ष व ज्योति श्रीपाल 32 वर्ष की हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया. डाक्टरों की माने तो पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन के वाल्व में लीकेज होने के कारण वाल्व वाले गड्ढे में काफी पानी काफी दिनों से इक_ा हो गया था. इसके कारण ही संक्रमण हुआ और फंगस भी पाई गई. उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वाल्व से पानी की सप्लाई बंद करवा दी गई है. सरपंच और ग्राम सचिव को शीघ्र सुधार के लिए कहा है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने जांच के लिए पानी का सैंपल लिया गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-