ITI टीचर ने छात्र से कहा, जूते मारुंगा, क्लास अटेंड न करने पर फोन पर की अभद्रता..!

ITI टीचर ने छात्र से कहा, जूते मारुंगा, क्लास अटेंड न करने पर फोन पर की अभद्रता..!

प्रेषित समय :16:46:53 PM / Mon, Dec 1st, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में शासकीय आईटीआई माढ़ोताल में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा क्लास अटेंड न करने पर छात्र को फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। शिक्षक ने छात्र से कहा कि मैं तुम्हे जूते-जूते मारुंगा, किससे पूछकर घर जा रहे हो। 
                             आईटीआई के शिक्षक का आडियो वायरल होने को लेकर एनएसयूआई ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आईटीआई प्राचार्य से शिकायत कर कहा कि ऐसे शिक्षकों पर सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएं। जो छात्रों से बदजुबानी करते हैं। मामले में प्राचार्य का कहना है कि शिक्षक का गलत इरादा नहीं था। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड का एक छात्र बिना बताए क्लास से बाहर घूम रहा था। इसी दौरान शिक्षक अजीत वर्मा की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने छात्र को फोन कर पूछा कहां हो। छात्र ने जवाब दिया श्घर जा रहा हूंए क्लास में कोई नहीं था। यह सुनते ही शिक्षक अजीत वर्मा नाराज हो गए और फोन पर अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए कहा जूते-जूते मारूंगा, बेवकूफ। करीब 1 मिनट 11 सेकंड के इस वायरल ऑडियो में अजीत वर्मा छात्र से कहते सुने गए तुम मेरी आंखों के सामने थे, तूने घर जाने से पहले मुझे फोन क्यों नहीं किया। टाइम हो गया क्या, मैट्रो बस में बैठने से पहले पूछा कि मैं जा रहा हूं, ये तेरे घर की दुकान है क्या,नालायक।  इस मामले को लेकर आईटीआई माढ़ोताल की प्राचार्य डॉ अर्पित शुक्ला ने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच करवाई जा रही है। उनके अनुसार छात्र आईटीआई के बाहर घूम रहा था और शिक्षक को देखते ही छिप गया था। जिससे शिक्षक नाराज हो गए और आवेश में अपशब्द बोल बैठे। उन्होंने कहा कि शिक्षक का उद्देश्य छात्र की बेइज्जती करना नहीं था, फिर भी उन्हें हिदायत दी गई है। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-