कार में महिला के साथ रेप, घर छोडऩे के बहाने बिठाया, प्लाट के सौदेबाजी के दौरान हुई थी पहचान

कार में महिला के साथ रेप, घर छोडऩे के बहाने बिठाया, प्लाट के सौदेबाजी के दौरान हुई थी पहचान

प्रेषित समय :20:09:46 PM / Mon, Dec 1st, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित अंधमूक बायपास रोड पर चलती कार में सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने महिला के साथ रेप किया। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आज आरोपी सुरेन्द्रसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान सुरेन्द्र सिंह से एक प्लाट के सौदेबाजी के दौरान हुई थी। 
                                  महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उनके पति का करीब पांच साल पहले निधन हो चुका है। गांव में 700 वर्गफीट का प्लॉट है, जिसे बेचने की बात पर दोनों के बीच लेनदेन हुआ था। छह महीने पहले आरोपी ने 30 हजार रुपए एडवांस दिया था, लेकिन सौदा नहीं होने पर वह पैसे वापस मांग रहा था। बीती शाम महिला शहर से अपने जाने के लिए निकली। अंधमूक बायपास पर सुरेन्द्र सिंह मिल गया, उसने महिला को घर छोडऩे की बात कहकर कार में बिठा लिया। सुरेन्द्र सिंह कार को सर्विस रोड की ओर ले गया, जहां पर महिला के साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी सुरेन्द्र सिंह ने महिला को ्रनुनसर गांव के पास छोड़ा और भाग गया। जाते जाते किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने नुनसर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सुरेन्द्र को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह पाटन से दमोह भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त किया है, जिसमें घटना को अंजाम दिया गया है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-