दिल्ली बम धमाके की जांच में झारखंड के हजारीबाग में एनआईए का छापा, एक डाक्टर गिरफ्तार

दिल्ली बम धमाके की जांच में झारखंड के हजारीबाग में एनआईए का छापा, एक डाक्टर गिरफ्तार

प्रेषित समय :21:19:50 PM / Thu, Dec 11th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अनिल मिश्र/रांची 

देश की राष्ट्रीय राजधानी और दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट की जांच के बीच एनआईए ने झारखंड के हजारीबाग में आज छापेमारी किया।  इस बीच एनआईए और एटीएस की टीम हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर पहुंची और एक संदिग्ध डॉक्टर के घर पर दबिश देने के बाद उसे गिरफ्तार कर अपने साथ में लेते गए।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस संदिग्ध डाक्टर को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार कथित किए गए संदिग्ध डॉक्टर के इनपुट पर की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संदिग्ध डॉक्टर दिल्ली स्थित देश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में पढ़ाई करने के बाद रांची में काम करता है।  इसके साथ ही वह हजारीबाग में भी एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करता था।  वहीं एनआईए उसे पिछले वर्ष भी गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच डॉक्टर को पिछले साल आतंकी घटना में संलिप्त पाए जाने के कारण  एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम ने  आज दूसरी बार डॉक्टर के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।इस संबंध में बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्तूबर 2023 में शहनवाज आलम को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी पुणे टेरर मॉड्यूल के मामले में हुई थी।वह मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला है। वह 2019 में हजारीबाग में डकैती और चोरी के कई मामलों में भी गिरफ्तार हो चुका है। उसके बाद नौ महीने जेल में रहने के बाद  दिसंबर 2020 में उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह कथित तौर पर हैंडलर के संपर्क में आया। पुणे पुलिस की हिरासत से भागने के बाद एनआईए ने उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। झारखंड के हजारीबाग में एनआईए के अधिकारी एटीएस के साथ तीन गाड़ियों से आज गुरुवार की सुबह इलाके में पहुंचे और संदिग्घ के घर पर दबिश देकर एनआईए की टीम ने घर के सदस्यों से पूछताछ की। इस दौरान डाक्टर के घर के पास काफी सुरक्षा बलों की भी तैनात कर दी गई । जानकारी के मुताबिक एनआईए संदिग्ध आतंकी शाहनवाज को लेकर मिले इनपुट पर पहुंची है। उसे 2023 में गिरफ्तार किया गया था।इस संबंध में हजारीबाग के वरीय पुलिस अधीक्षक फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज़ कर रहे हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-