ईटानगर. अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग इलाके में एक ट्रक 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर समेत 21 की मौत हो गई. बचाव दल को 18 शव मिल चुके हैं. यह हादसा 8 दिसंबर का है. जानकारी 3 दिन बाद सामने आई.
इस हादसे में एक व्यक्ति जीवित बचा था, जो दो दिन तक पैदल चलकर किसी तरह आर्मी कैंप पहुंचा. इसके बाद आर्मी के बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं. टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में 10 से ज्यादा घंटे लगे.
हादसा 8 दिसंबर की रात हुआ
हादसे में घायल व्यक्ति खाई से मुश्किल से बाहर निकला और हयुलियांग-चगलगाम रोड पर पहुंचा. दो दिन तक पैदल चलकर दिसंबर की रात चिपरा सीआरपीएफ कैंप तक पहुंचा. यहां उसने जवानों को हादसे की जानकारी दी. इसके बाद आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. हादसे वाली जगह चगलगाम से लगभग 12 किलोमीटर आगे पहाड़ी और घने जंगल वाला इलाका है. यहां बहुत ही कम आवाजाही होती है.
घनी झाडिय़ों में फंसा था ट्रक
आर्मी की रेस्क्यू टीमें रस्सी से खाई में उतरीं और करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक तक पहुंची. दरअसल ट्रक खाई में घनी झाडिय़ों में फंसा हुआ था, जिससे यह दूर से नजर नहीं आ रहा था. बचाव टीमों को 18 शव मिल चुके हैं, जिन्हें बेले रोप्स की मदद से ऊपर लाया जा रहा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


