Rail News: सालीचौका स्टेशन पर इन तारीखों पर सोमनाथ, जनता, नर्मदा सहित 14 ट्रेनें नहीं रुकेंगी

Rail News: सालीचौका स्टेशन पर इन तारीखों पर सोमनाथ, जनता, नर्मदा सहित 14 ट्रेनें नहीं रुकेंगी

प्रेषित समय :18:40:30 PM / Sat, Jan 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में अधोसंरचनात्मक कार्य के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा सालीचौका रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया हैं। इस दौरान सालीचौका रेलवे स्टेशन पर अस्थाई तौर पर ठहराव नहीं रहेगा, जिसके चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट एवं गुजरने वाली 14 ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

ये है ट्रेनों का विवरण

1) 18234 बिलासपुर - इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस
 अवधि : 05.01.2026 से 07.01.2026 तक।
2) 13201 राजगीर - लोकमान्य तिलक टर्मिनस जनता एक्सप्रेस
अवधि : 04.01.2026 से 06.01.2026 तक।
3) 61618 कटनी - इटारसी मेमू ट्रेन
अवधि : 05.01.2026 से 07.01.2026 तक।
4) 11464 जबलपुर - सोमनाथ एक्सप्रेस
अवधि : 06.01.2026 से 07.01.2026 तक।
5) 11272 भोपाल - इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस
अवधि : 04.01.2026 से 06.01.2026 तक।
6) 11274 प्रयागराज छिवकी - इटारसी एक्सप्रेस
अवधि : 04.01.2026 से 06.01.2026 तक।
7) 19014 कटनी - भुसावल एक्सप्रेस
अवधि : 05.01.2026 से 07.01.2026 तक।
8) 18233 इंदौर - बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस
अवधि : 07.01.2026 से 09.01.2026 तक।
9) 13202 एलटीटी - राजगीर जनता एक्सप्रेस
अवधि : 07.01.2026 से 09.01.2026 तक।
10) 61617 इटारसी - कटनी मेमू ट्रेन
अवधि : 08.01.2026 से 10.01.2026 तक।
11) 11463 सोमनाथ - जबलपुर एक्सप्रेस
अवधि : 07.01.2026 से 09.01.2026 तक।
12) 11271 भोपाल - इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस
अवधि : 08.01.2026 से 10.01.2026 तक।
13) 11273 इटारसी - प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस
अवधि : 08.01.2026 से 10.01.2026 तक।
14) 119013 भुसावल - कटनी एक्सप्रेस
अवधि : 08.01.2026 से 10.01.2026 तक।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन संख्या, तिथि एवं समय-सारणी की पुष्टि आधिकारिक रेलवे वेबसाइट, एनटीईएस अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य कर लें।