नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई गति, राष्ट्रसेवा का संकल्प होगा और सुदृढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई गति, राष्ट्रसेवा का संकल्प होगा और सुदृढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रेषित समय :15:40:39 PM / Tue, Jan 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में नितिन नबीन का कार्यकाल पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएगा.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त करेगा. उनके नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और उनका मार्गदर्शन संगठन तथा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नितिन नबीन का निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर युवा नेतृत्व पर पार्टी के विश्वास का प्रतीक है. उनकी प्रशासनिक एवं संगठनात्मक क्षमता यह दर्शाती है कि वे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भली-भांति समझते हैं.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नितिन नबीन के कार्यकाल को सफल, प्रेरक और स्मरणीय रहने की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-