भोपाल. मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. प्रदेश के एक दर्जन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है. मंगलवार को प्रदेश के गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए. गृह विभाग के आदेश के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारियों को हटाया गया है.
उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी के पद पर अलग अलग जगहों पर तैनात किया गया है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. गृह विभाग ने पुलिस विभाग के 12 उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं. मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव ने 27 जनवरी को इस संबंध में आदेश जारी किए.


