जबलपुर में पहली बार टी-72 टैंक मरम्मत के बाद सेना को सौंपे गए, व्हीकल फैक्टरी कर्मियों में उत्साह

जबलपुर में पहली बार टी-72 टैंक मरम्मत के बाद सेना को सौंपे गए, व्हीकल फैक्टरी कर्मियों में उत्साह

प्रेषित समय :18:20:13 PM / Thu, Jan 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री ने भारतीय सेना के लिए टी-72 टैंकों का पायलट ओवरहॉल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. यह पहली बार है जब टैंकों को मरम्मत के लिए चेन्नई स्थित हेवी व्हीकल फैक्ट्री अवाडी भेजने के बजाय सीधे जबलपुर लाया गया.

मरम्मत के बाद दोनों टैंकों को सेना के हवाले किया गया. इन टैंकों की एमओआर यानी मेंटेनेंस, रिपेयर व ओवरहॉलिंग का कार्य सीमित संसाधनों के बीच वीएफजे में ही किया गया. आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल) ने सेना की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए वर्ष 2025 में वीएफजे को पायलट ओवरहॉल की अनुमति दी थी.

निर्धारित तकनीकी मानकों पर खरे उतरने के बाद अब वीएफजे को आगे और टैंक मिलने की संभावना है. जानकारी के अनुसार 2026-27 तक 20 टैंक और बाद के वर्षों में लगभग 80 टैंकों की मरम्मत जबलपुर में प्रस्तावित है. हाल ही में गन कैरिज फैक्ट्री द्वारा दो सारंग तोप भी सेना को सौंपी गई थीं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-