छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात हुआ बाधित

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात हुआ बाधित

प्रेषित समय :19:05:05 PM / Sat, Jan 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में शनिवार 31 जनवरी को दर्रीटोला से टाईगर हिल्स जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई.

यह घटना नागपुर चौकी अंतर्गत क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. हादसे के चलते रेलवे की तीन लाइनें पूरी तरह अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से रेल पटरियों को काफी नुकसान पहुंचा है. सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन तत्काल रोक दिया गया. मलबा हटाने और ट्रैक की मरम्मत के लिए तकनीकी और विशेष टीमों को लगाया गया है.

हादसे के कारणों की जांच जारी

हादसे के कारण कई यात्री ट्रेनें और मालगाडिय़ां अपने गंतव्य से पहले ही रोक दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाने की व्यवस्था की है, हालांकि इसमें अतिरिक्त समय लग रहा है. फिलहाल रेलवे की प्राथमिकता ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल कर यातायात सामान्य करने की है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-