जबलपुर में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर फिजियोथैरेपिस्ट की मौत, दतिया का रहने वाला था

जबलपुर में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर फिजियोथैरेपिस्ट की मौत, दतिया का रहने वाला था

प्रेषित समय :15:54:58 PM / Sat, Jan 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित धनवतंरी नगर स्ति यश हाइट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने से फिजियोथैरेपिस्ट भानू मोहर की मौत हो गई. भानू को गिरते देख लोगों में चीख पुकार मच गई. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पुलिस को बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने की आशंका है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दतिया निवासी भानू मोहर उम्र 29 वर्ष ने फिजियोथैरेपी का छात्र था, जिसने पढ़ाई पूरी कर प्रैक्टिस शुरु कर दी. वह दतिया से करीब 6 माह पहले ही जबलपुर आया और धनवतंरी नगर स्थित यश हाइट अपार्टमेंट में रहने लगा. आज सुबह 6 बजे के लगभग भानू मोहर की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई. भानू को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरते देख लोगों में चीख पुकार मच गई. पुलिस को खबर मिली कि अपार्टमेंट में रहने वाले युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को पूछताछ में पता चला कि वह अपार्टमेंट में अकेला ही रहता था. पुलिस ने उक्त कमरे को सील कर जांच शुरु कर दी है. वहीं उनके परिजनों को भी खबर दी गई, जिनके आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि डॉ भानु साल 2019 बैच का छात्र था. उसने बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी ;बीपीटीद्ध की पढ़ाई भी पूरी कर ली थी. डॉण् भानु अक्टूबर 2025 में पास आउट होने के बाद किराए के मकान में अलग रह रहा था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-