बिहार : नीट छात्रा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, सीबीआई जांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी ने किया ट्वीट

बिहार : नीट छात्रा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, सीबीआईजांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी ने किया ट्वीट

प्रेषित समय :11:28:48 AM / Sat, Jan 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

पटना. बिहार की राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर में नीट छात्रा से हुई दरिंदगी मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीट छात्रा की हत्या मामले (कांड संख्या- 14/26) को सीबीआई से जांच करने का आग्रह किया है. ताकि घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जा सके. 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने इस मामले की सीबीआई जांच को अपनी मंजूरी दे दी है. दरअसल, पीडि़ता के परिजन शुक्रवार को बिहार के डीजीपी विनय कुमार से मिलने के बाद साफ कर दिया था कि बिहार पुलिस पूरे मामले को रफा दफा करना चाह रही है. परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस पूरे मामले को सुसाइड बताने में लगी है. पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि पीडि़ता के साथ कुछ गलत हुआ है.

सीबीआई करेगी जांच

पीडि़ता के परिवार को गृहमंत्री सम्राट चौधरी मिलने को बुलाया था. लेकिन, वे किसी से नहीं मिले थे. इसको लेकर भी पीडि़ता का परिवार काफी नाराज था. परिजनों ने वीडियो शेयर कर बिहार की जनता से इस मामले में सहयोग मांग रहे थे. वे बेटी के इंसाफ के लिए एकजुट होने की अपील कर सरकार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का दबाव भी बनाने का प्रयास कर रहे थे. विवाद को बढ़ता देख सरकार ने पूरे मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया.

सब बिके हुए हैं, सबको गड्डी मिल गया है

इससे पहले शुक्रवार को छात्रा के परिजन बिहार के डीजीपी से मिलने के बाद बिहार पुलिस की जांच पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि पुलिस पूरे मामले की सच्चाई को दबाने में लगी है. सब बिके हुए हैं, सबको गड्डी मिल गया है...पत्रकारों से बात करते हुए छात्रा की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि  सभी को नोटों की गड्डी मिल गया है. हम किसी को गड्डी नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए मेरी बात कोई नहीं सुन रहा है. मैं अपनी बेटी को कोई न्याय नहीं दिलवा पा रही हूं. मां ने यह भी कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हमें बुला रहे हैं, लेकिन उनसे मिलकर क्या होगा. हमें सिर्फ न्याय चाहिए और कुछ नहीं. पीडि़ता के पिता ने कहा कि हम यहां न्याय की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन सिर्फ यहां पर फालतू बातें हुईं. इंसाफ की कोई हमें उम्मीद मिलता नहीं दिख रहा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-