जबलपुर में एकलव्य स्कूल की पूर्व स्टाफ नर्स ने फिनाइल पिया, स्कूल प्रशासन पर लगाए प्रताडऩा का आरोप

जबलपुर में एकलव्य स्कूल की पूर्व स्टाफ नर्स ने फिनाइल पिया, स्कूल प्रशासन पर लगाए प्रताडऩा का आरोप

प्रेषित समय :16:30:09 PM / Sun, Feb 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में रामपुर स्थित एकलव्य स्कूल की एक पूर्व स्टाफ नर्स जागृति इनवाती ने फिनाइल पी लिया. नर्स की हालत बिगडऩे पर सहकर्मियों ने जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर लिया है. वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद जांच शुरु कर दी है.

बताया गया है कि एकलव्य स्कूल की पूर्व स्टाफ नर्स जागृति इनवाती ने घटना से पहले एक वीडियो बनाया. जिसमें उन्होंने स्कूल प्रशासन पर मानसिक प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए हैं. जागृति ने बताया कि वह एकलव्य विद्यालय में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं और स्कूल प्रशासन द्वारा लगातार परेशान की जा रही थीं. जागृति का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की थी. लेकिन शिकायत वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था.

बीते दिन जब वे स्कूल पहुंचीं तो उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया. इसी से आहत होकर उन्होंने फिनाइल पी लिया. मामले को लेकर गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि जागृति इनवाती को कुछ दिन पहले नौकरी से हटा दिया गया था. साथ ही उन्हें स्कूल द्वारा उपलब्ध कराए गए क्वार्टर को खाली करने का नोटिस भी दिया गया है.  जागृति द्वारा बनाए गए वीडियो में वह बार-बार पिछले चार माह के वेतन की मांग करती नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि उनका बकाया वेतन दिया जाए, ताकि वह वहां से जा सकें. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-