जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित शोभापुर रेलवे ट्रैक पर आज दोपहर को गजानंद सोनी नामक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई. परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. जिससे हत्या, आत्महत्या लगे. घटना स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अधारताल थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गजानंद सोनी उम्र 21 वर्ष सुबह काम के लिए निकला . दोपहर को जानकारी मिली कि शोभापुर रेलवे ब्रिज पर किसी अज्ञात का शव पड़ा हुआ है. रांझी पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के पास रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई. परिजनों का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता क्योंकि उसे कोई परेशानी नहीं थी. गजानंद की मौत से नाराज हुए परिजनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अधारताल थाने का घेराव कर दिया.
कांग्रेस कार्यकर्ता चमन का कहना है कि बीते कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा,चाकूबाजी,चोरी चरम सीमा पर हो रही है. जितने भी अपराध हो रहे हैए उसमें कहीं ना कहीं पुलिस की भूमिका है जो कि संदिग्ध है. कांग्रेस नेता का कहना है कि निर्भय नगर में रहने वाला 21 वर्षीय गजानंद सोनी की भी क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक गतिविधियों के कारण हत्या की गई है. जिसे कि आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है.
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस घटना की जांच होए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो. अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे का कहना है कि आज सुबह शोभापुर रेलवे ट्रैक में एक युवक की लाश मिली थी. रांझी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. चूंकि मृतक के परिजन अधारताल थाना क्षेत्र में रहते है. लिहाजा उन्होंने हत्या की अंशका जाहिर की हैए जिसकी रांझी थाना पुलिस जांच कर रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

