जबलपुर. रेल मंडल के सिहोरा और भेड़ाघाट स्टेशन क्षेत्र में 4 फरवरी बुधवार को पटरियों पर दो अज्ञात शव मिले हैं. पुलिस ने दोनों शव पीएम के लिए अस्पताल भेजे हैं. पुलिस दोनों शवों के शिनाख्त के प्रयास कर रही है.
खितौला पुलिस को बुधवार की सुबह रेल्वे स्टेशन से सूचना मिली कि सिहोरा-डुण्डी रोड पर कुर्रे पिपरिया के पास पटरी के पास एक अज्ञात पुरुष जिसकी उम्र 40-45 वर्ष होगी, की ट्रेन से गिरकर मृत्यु हो गयी है. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी.
इसी तरह भेडाघाट में ट्रैकमैन ने सूचना दी कि ग्राम सिलुआ के पास रेलवे ट्रैक में एक व्यक्ति उम्र लगभग 40-45 वर्ष की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गयी है. सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया.

