जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित गढ़ा क्षेत्र में कुख्यात बदमाश ने 24 घंटे में फिर फायरिंग व बमबाजी कर दहशत फैला दी. शिब्बू खान हत्या के मामले में हाल ही में जमानत पर जेल से छूटा है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी शिब्बू खान को जल्दी पकड़ लिया जाएगा. ताजा घटनाक्रम में बदमाश शिब्बू खान सरेराह पिस्टल लहराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. वीडियो में उसकी दबंगई साफ देखी जा सकती है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी डर का माहौल है.
गौरतलब है कि बीते दिन भी गढ़ा के छुई खदान क्षेत्र में इन्हीं बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर आतंक मचाया था. लगातार हो रही इन वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकिए गढ़ा पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और पुलिस की टीमें शिब्बू खान की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

