जबलपुर. एमपी के जबलपुर में त्रिपुरी सुंदरी मंदिर परिसर में उस वक्त हड़कम्प मच गया. जब पूजन सामग्री की दुकान में नारियल के ढेर में जहरीला सांप छिपा मिला. सांप को देख आसपास के दुकानदारों व श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बन गया.
दुकानदार की नजर जैसे ही नारियल के ढेर में छिपे सांप पर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनते ही आसपास की दुकानों के लोग भी मौके पर इक_ा हो गए और तुरंत सर्प विशेषज्ञ को सूचना दी गई. सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे. शुरुआत में दुकान के भीतर काफी तलाश की गई लेकिन सांप दिखाई नहीं दिया. इसके बाद उस स्थान पर खोज शुरू की गई. जहां दुकानदार ने सांप देखे जाने की बात कही थी.
नारियल के ढेर में काफी देर तक तलाश के बाद सर्प विशेषज्ञ ने जहरीले सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया. सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि यह कोबरा प्रजाति का अत्यंत जहरीला सांप था. जिसमें तेज विष पाया जाता है. रेस्क्यू के बाद सांप को बरगी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया. दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के पीछे खेत स्थित हैं. जहां सिंचाई चल रही है. संभवत: अत्यधिक ठंड और अनुकूल तापमान की तलाश में कोबरा नारियल के ढेर में आकर छिप गया था. राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

