शादी में आए युवक की हत्या, बारात में डांस को लेकर उपजा था विवाद

शादी में आए युवक की हत्या, बारात में डांस को लेकर उपजा था विवाद

प्रेषित समय :14:55:43 PM / Thu, Feb 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित ग्राम मादा  पाटन   में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब शादी समारोह में शामिल होने आए युवक सुनील अहिरवार की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई. युवक को खून से लथपथ हालत में देख लोग स्तब्ध रह गए. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम हिनौती निवासी सुनील अहिरवार उम्र 40 वर्ष अपने दोस्तों के साथ अहिरवार समाज के शादी समारोह में शामिल होने ग्राम मादा आया था. बारात निकलने के दौरान डीजे पर डांस को लेकर सुनील का कुछ लोगों से विवाद हो गया. उस वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद शांत करा दिया और बारात आगे बढ़ गई. इस बीच सुनील को कुछ लोग पकड़कर बाहर लाए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया.

बारात लगने के बाद जब दोस्तों ने देखा कि सुनील नहीं दिख रहा है तो तलाश शुरु कर दी. इस दौरान सुनील खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा दिखा. सुनील पर हमला होने की खबर शादी समारोह में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सुनील को उठाकर पाटन के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया. मेडिकल में सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.  
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-