एमपी: पुलिस सेवा संगठन के अध्यक्ष बने जबलपुर एएसपी जितेंद्र सिंह, नई कार्यकारिणी हुई गठित

एमपी: पुलिस सेवा संगठन के अध्यक्ष बने जबलपुर एएसपी जितेंद्र सिंह, नई कार्यकारिणी हुई गठित

प्रेषित समय :19:34:20 PM / Fri, Feb 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. राज्य पुलिस सेवा संगठन की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है. निर्वाचन पर्यवेक्षक पंकज पाण्डेय (भापुसे) के निर्देशन में संपन्न हुई इस प्रक्रिया के बाद संगठन के विभिन्न पदों के लिए अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी गई है.

नव गठित  कार्यकारिणी से यह अपेक्षा जताई गई है कि वह संगठन की गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी तथा पुलिस सेवा के अधिकारियों के हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी.

जितेंद्र सिंह को दोबारा मिली कमान

कार्यकारिणी के मुख्य पदों में वर्ष 1998 बैच के अधिकारी जितेंद्र सिंह को एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वर्तमान में जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) के पद पर पदस्थ श्री सिंह इससे पूर्व ईओडब्ल्यू, एटीएस, साइबर और इंदौर अपराध शाखा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन पर दूसरी बार भरोसा जताया है.

नई कार्यकारिणी का विस्तार

संगठन के अन्य प्रमुख पदों और समितियों के सदस्यों की घोषणा भी कर दी गई है, जो आगामी समय में सदस्यों के हितों के लिए कार्य करेंगे. घोषित की गई नई टीम में प्रशासनिक, कल्याण और सूचना प्रौद्योगिकी जैसी महत्वपूर्ण समितियों को भी शामिल किया गया है.

कार्यकारिणी एवं समितियों के सदस्यों की लिस्ट

-अध्यक्ष: जितेंद्र सिंह
-उपाध्यक्ष: प्रणय नागवंशी
-सचिव: शालिनी दीक्षित
-कोषाध्यक्ष: रश्मि खरया
-सह-सचिव: सुदीप गोयनका

समितियों के सदस्य:

-उच्चस्तरीय कार्य समिति: विनय प्रकाश पॉल, गुरु प्रसाद पाराशर, शैलेन्द्र सिंह चौहान, समीर यादव, राजेश सिंह भदौरिया, अनुराग राजपूत.
-प्रशासनिक समिति: इरमीन शाह, संजय साहू, गोपाल सिंह धाकड़, निमेष देशमुख, मनीष राज.
- कल्याण समिति: नीरज पाण्डेय, सोनाली दुबे, अंशुमन अग्रवाल, पिंकी जिवनानी, रुबीना.
- सूचना प्रौद्योगिकी समिति: प्रशांत चौबे, सुनील पाटीदार, संतोष पटेल, रुबीना, अरुण द्विवेदी.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-