दिल्ली में कार के अंदर मिलीं तीन लाशें, दो पुरुष, एक महिला, फ्लाई ओवर पर खड़ी थी गाड़ी

दिल्ली में कार के अंदर मिलीं तीन लाशें, दो पुरुष, एक महिला, फ्लाई ओवर पर खड़ी थी गाड़ी

प्रेषित समय :21:11:35 PM / Sun, Feb 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार से तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कार टवेरा थी और उसमें से तीन लोगों के शव मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, फायर टीम को लावारिस कार मिलने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो कार में तीन लोग मृत पाए गए, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की गई है।

मृतकों की पहचान हुई

कार में संदिग्ध हालत में तीनों की मौत हुई है और मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुषों के शव मिले हैं। जिन लोगों के शव मिले, उनकी पहचान रणधीर सिंह (60 वर्ष), लक्ष्मी सिंह (40 वर्ष) और शिव नारायण (46 वर्ष) के रूप में हुई है। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में डेड बॉडी हो सकती हैं। यहां पर जब आकर देखा तो तीन लोग डेड थे। उनकी पहचान कर ली गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-