एमपी के पर्यटकों को IRCTC करायेगा यूरोप की सैर, जून 2026 के लिए Europe with UK प्रीमियम टूर पैकेज लॉन्च

एमपी के पर्यटकों को IRCTC करायेगा यूरोप की सैर, जून 2026 के लिए Europe with UK  प्रीमियम टूर पैकेज लॉन्च

प्रेषित समय :21:52:21 PM / Sun, Feb 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा मध्यप्रदेश के पर्यटकों के लिए एक प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज  Europe with UK लॉन्च किया गया है. यह पैकेज 09 जून 2026 से प्रारंभ होगा. 15 रात एवं 16 दिन की अवधि वाले इस पैकेज में पर्यटकों को यूरोप के प्रमुख देशों की यात्रा कराई जाएगी.

इस टूर पैकेज के अंतर्गत यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस, स्विट्जऱलैंड, ऑस्ट्रिया और इटली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण शामिल है. यात्रा के दौरान लंदन आई, एफिल टॉवर, लूव्र म्यूजिय़म, माउंट टिटलिस, लुसेर्न झील, राइन फॉल्स, वेटिकन सिटी तथा कोलोसियम जैसे प्रमुख आकर्षणों का अवलोकन कराया जाएगा.

पैकेज में रिटर्न एयर टिकट, 3-स्टार होटलों में ठहराव, सभी भोजन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, क्रूज़ यात्रा, यूके एवं शेंगेन वीज़ा शुल्क (सामान्य), ट्रैवल इंश्योरेंस तथा आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं सम्मिलित हैं.

यह टूर 34 सीटों के साथ संचालित किया जाएगा. यात्रा इंदौर एवं भोपाल से दिल्ली होते हुए प्रारंभ होगी. पैकेज की शुरुआती कीमत 4.77 रुपये लाख प्रति व्यक्ति है (टीसीएस अतिरिक्त). यात्रा की तिथि से कम से कम छह माह वैध पासपोर्ट अनिवार्य है. वीज़ा जारी होना संबंधित दूतावास की स्वीकृति पर निर्भर करेगा. बुकिंग आईआरसीटीसी के अधिकृत टूरिज्म कार्यालयों में प्रारंभ हो चुकी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-