केंद्र के चार श्रम कानूनों के खिलाफ जबलपुर में भी आक्रोश, 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल

केंद्र के चार श्रम कानूनों के खिलाफ जबलपुर में भी आक्रोश, 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल

प्रेषित समय :16:16:47 PM / Mon, Feb 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. केंद्र सरकार द्वारा चार नए श्रम कानूनों को लागू किए जाने के विरोध में श्रमिक वर्ग में भारी आक्रोश है. देश की प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर अब इस विरोध ने बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है. इसी कड़ी में 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई है.

जबलपुर में विरोध-प्रदर्शन,चार दिनों तक रहेगा असर

जबलपुर स्थित ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन  से संबद्ध सभी यूनियनों ने इस हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है. फेडरेशन द्वारा चार दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. एआईडीईएफ से जुड़ी यूनियनों ने जमकर नारेबाजी की. कर्मचारियों ने ब्लैक बैच पहनकर और पर्चे बांटकर अपना विरोध दर्ज कराया. आयुध निर्माणी खमरिया  में भी कर्मचारियों ने कला बैच पहनकर प्रदर्शन किया. 

लेबर यूनियन के नेता अर्नबदास गुप्ता के अनुसार, इस दिन कर्मचारी दोपहर के भोजन का बहिष्कार करेंगे और गेट पर नारेबाजी करेंगे. फैक्ट्री के द्वारों पर सभाएं आयोजित कर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा. केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के समर्थन में सभी कर्मचारी एकजुट रहेंगे और विरोध स्वरूप अपनी ड्यूटी पर एक घंटे देरी से पहुंचेंगे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-