गयाजी में मोबाइल गेम की लत को विरोध करना पड़ा महंगा, लाठी डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ को मौत के घाट उतारा

गयाजी में मोबाइल गेम की लत को विरोध करना पड़ा महंगा, लाठी डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ को मौत के घाट उतारा

प्रेषित समय :22:13:57 PM / Mon, Feb 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अनिल मिश्र/पटना 

बिहार प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक एवं पौराणिक नगरी गयाजी  सिद्ध पीठ मंगलागौरी मंदिर के समीप  एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल मोबाइल गेम की सनक और नशे की लत ने एक अधेड़ उम्र के शख्स की जान ले लिया. जानकारी के मुताबिक मोबाइल गेम खेलने से टोकने पर पांच से छह युवकों ने इस शख्स की इतनी बेरहमी से पिटाई किया कि उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.इस बीच गया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.यह मामला विष्णुपद थाना क्षेत्र के मंगला गौरी की यह घटना है आपको बता दें कि.मोबाइल से फ्री फायर गेम खेलने का नशा क्या होता है, यह विष्णुपद थाना क्षेत्र के संगम गली में हुई हत्या की घटना में सामने आई है.

यहां एक बुजुर्ग की महज इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने फ्री फायर गेम खेल रहे लड़कों को टोका  गया .इस बीच मृतक की पहचान अर्जुन मांझी (56 वर्ष) के रूप में हुई है. जो एक दिहाड़ी मजदूर था और मजदूरी कर अपने जीवन यापन करता था.इस बीच मृतक की बहू रिंकी कुमारी ने बताया कि मोहल्ले की गली में रोज रात नौ बजे के बाद पांच से छह युवक मोबाइल गेम खेलते हुए शोर-शराबा, गाली-गलौज करते थे.

जिसके कारण उनके परिवार को दिन भर मेहनत मजदूरी करने के बाद रात में सोने में परेशानी होती थी.इसी को लेकर कल रविवार  देर  रात शोर से परेशान होकर अर्जुन मांझी ने युवकों को गली में इस तरह की हरकत करने से मना किया. इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर युवकों ने लाठी-डंडे और हाथ-पैर से उनकी जमकर पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई. मारपीट के बाद आरोपियों ने अर्जुन मांझी को नाले में धक्का दे दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए.जिन्हें आनन-फानन में  शहर में स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही विष्णुपद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इस संबंध में थाना प्रभारी परमानंद कर्ण ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-