बिहार के सुपौल में रियल एस्टेट कारोबारी और वीआईपी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले संजीव मिश्रा के ठिकानों पर ईडी के छापेमारी

बिहार के सुपौल में रियल एस्टेट कारोबारी और वीआईपी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले संजीव मिश्रा के ठिकानों पर ईडी के छापेमारी

प्रेषित समय :21:10:38 PM / Tue, Feb 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अनिल मिश्र/पटना 

बिहार प्रदेश में सीमांचल और कोसी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कंपनी पनोरमा ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा  आज कसा गया . आज मंगलवार की अहले सुबह करीब साढ़े पांच बजे बजे से ही ईडी की टीमों ने ग्रुप के पूर्णिया और सुपौल के छातापुर स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू किया है जो अभी तक जारी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्णिया स्थित पनोरमा सिटी और ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा के आवास समेत कई कार्यालयों पर भारी सुरक्षा बल के साथ अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.इस बीच बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर छापेमारी की जा रही है.इस तरह आज अचानक हुई इस छापेमारी से बिहार प्रदेश के सीमांचल और कोशी क्षेत्र में व्यावसायिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

पनोरमा ग्रुप पिछले कुछ वर्षों में तेजी से उभरा है, और अब ईडी की नजर कंपनी के वित्तीय लेन-देन और निवेश के स्रोतों पर है. फिलहाल समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी है . वहीं आधिकारिक तौर पर ईडी की ओर से कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया है.फिलहाल इस छापेमारी को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है.

आपको जानकारी हो कि संजीव मिश्रा केवल एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी ही नहीं, बल्कि मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं.

हालांकि पिछले वर्ष के अंत में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट इस पार्टी ने अपने खाते में जीत दर्ज नहीं कर पाए थे, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल की गठबंधन सरकार बनने पर मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर घोषणा भी कर दिया गया था.इस चुनाव में वीआईपी पार्टी ने पूरे प्रदेश में जोर आजमाइश किया था. लेकिन प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-