एमपी के विदिशा में बड़ा हादसा, बारातियों की कार 30 फीट गहरे तालाब में गिरी, 3 की मौत, 7 घायल

एमपी के विदिशा में बड़ा हादसा, बारातियों की कार 30 फीट गहरे तालाब में गिरी, 3 की मौत, 7 घायल

प्रेषित समय :13:15:14 PM / Fri, Feb 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

विदिशा. मध्य प्रदेश के विदिशा में गुरुवार 12 फरवरी की देर रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार सूखे तालाब में जा गिरी. हादसे में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी. टवेरा कार में कुल 10 लोग सवार थे. गाड़ी तेज रफ्तार में थी. अंधेरा होने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. कार सड़क से सीधे 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी. हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी (ड्राइवर) और 35 वर्षीय चंद्रशेखर की जान गई है. वहीं घायलों में अशोक लोधी (25) का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है. राज बोधी (14) के पेट में गंभीर चोट आई है. बृजेश लोधी (27) और सुदीप लोधी (20) को सीने में चोटें लगी हैं.

3 की हालत नाजुक, भोपाल रेफर

45 वर्षीय भावसिंह लोधी और 10 वर्षीय ऋतुराज लोधी और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. देर रात तीनों की हालत बिगड़ गई. घायलों को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी वाले घर से एक किलोमीटर दूर हुआ है. आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. निजी वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. घायल खून से सने हुए थे. किसी के माथे से तो किसी के हाथ से खून बह रहा था.
वहीं हादसे में घायल हुए युवक ने बताया कि रायसेन जिले के ऊसर मेटा गांव से बारात में शामिल होने विदिशा के जाफरखेड़ी जा रहे थे. गांव पहुंचने से पहले वह रास्ता भटक गए थे. सड़क सीधी थी, लेकिन अचानक रोड खत्म हो गई. गाड़ी कंट्रोल नहीं पाई और तालाब में गिर गई.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-