भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक किराएदार ने अपनी मकान मालकिन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद किराएदार ने आत्महत्या कर डाली। 16 फरवरी सोमवार की दोपहर जब मकान मालकिन का बेटा घर लौटा तो अंदर का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और सूचना पर गौतनम नगर थाना पुलिस पहुंची। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है. यह घटना किस कारण की गई. इसकी जांच की जा रही है.
घर के अंदर महिला का रक्तरंजित शव, किराएदार का भी शव मिला
घर के अंदर महिला का लहुलूहान शव पड़ा था। पास ही किराएदार की लाश भी मिली। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम के लिए शवों को अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। कुछ ही देर में आसपास के इलाकों में खबर फैल गई। जिसके बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटने लगी।
Source : palpalindia
ये भी पढ़ें :-
भोपाल में मकान मालकिन की हत्या के बाद किरायेदार ने किया सुसाइड, घटना से सनसनी
प्रेषित समय :19:58:22 PM / Mon, Feb 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


