एमपी से इस बार दोगुना हज यात्री, 3085 से बढ़कर 8000 हुई संख्या

 एमपी से इस बार दोगुना हज यात्री, 3085 से बढ़कर 8000 हुई संख्या

प्रेषित समय :11:38:01 AM / Mon, Feb 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भोपाल. मध्य प्रदेश से हजयात्रा पर रवाना होने वालों की संख्या दोगुना हो चुकी है. हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा वेटिंग लिस्ट क्लियर किए जाने के बाद मध्य प्रदेश के 3,085 अतिरिक्त आवेदकों का चयन पक्का हो गया है. इसके साथ प्रदेश से यात्रा पर जाने वालों की संख्या अब 8,000 हो चुकी है. यह संख्या अभी और भी बढऩे की उम्मीद है.

उल्लेखनीय है कि हजयात्रा के लिए प्रदेश से दस हजार लोगों ने आवेदन जमा किए किए थे. हज कोटे के आधार पर इनमें से 4,567 का चुनाव हुआ. बाकी वेटिंग सूची में शामिल हुए. दूसरे प्रदेशों में हज आवेदनों के मुकाबले कोटा अधिक रहा. ऐसे में बचा हुआ कोटा प्रदेश को मिला. इस कोटे से वेङ्क्षटग सूची की लिस्ट से चुनाव हुआ है.

सभी को मौका मिलने की उम्मीद

मध्य प्रदेश से इस बार हर हज आवेदक को हज यात्रा का मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसा अतिरिक्त कोटे के लगातार बढऩे के चलते हैं. यह कोटा सेंट्रल हज कमेटी निर्धारित करती है. देशभर से डेढ़ लाख लोग रवाना होंगे. इसके आधार पर हर प्रदेश का अपना कोटा है. इसमें आवेदन न होने पर कमेटी उन प्रदेशों को इसे बांट देती है जहां आवेदक हैं.

ऐसी है स्थिति
कुल आवेदन: 10 हजार
प्रारंभिक कोटा: 4,567
वेटिंग से अब तक चयन: 3,085
वेटिंग में अब भी 2 हजार यात्री

वेटिंग लिस्ट से इस बार बहुत उम्मीद

 ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के सचिव मोहम्मद तौफीक ने कहा है कि हज यात्रा पर रवाना होने वालों की संख्या इस बार ज्यादा होगी. वेटिंग सूची से अब तक तीन हजार से ज्यादा नाम चुने जा चुके हैं. यात्रा शुरू होने में अभी करीब दो माह हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है सूची में शेष लोगों को भी यात्रा का मौका मिलेगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-