नगर परिषद का बाबू फंड रिलीज करने ले रहा था रिश्वत, जबलपुर EOW की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

नगर परिषद का बाबू फंड रिलीज करने ले रहा था रिश्वत, जबलपुर EOW की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

प्रेषित समय :15:53:31 PM / Tue, Feb 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर/छिंदवाड़ा. एमपी के छिंदवाड़ा स्थित परासिया में आज दोपहर नगर परिषद के बाबू एस शर्मा को जबलपुर से पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है. बाबू एस शर्मा एक सफाई कर्मी से फंड रिलीज कराने के एवज में 25 हजार रुपए मांगे थे, 20 हजार रुपए पहले ले चुका था.

आज पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते आज पकड़ा गया. इससे पहले कटनी नगर निगम में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने टैक्स कलेक्टर को 3 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा, इसके बाद जबलपुर में सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री को 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ दबोचा और अब छिंदवाड़ा के परासिया में ईओडब्ल्यू की टीम ने नगर परिषद के बाबू को 5 हजार रुपए लेते पकड़ा है. 

इस संबंध में जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने बताया कि नगर परिषद में सफाई कर्मी लालजी ने अपना फंड रिलीज करने के लिए आफिस में आवेदन दिया था. जिसपर लिपिक एस शर्मा द्वारा 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई. सौदा तय होने पर लिपिक ने 20 हजार रुपए पहले ही ले लिए, इसके बाद पांच हजार रुपए की मांग कर रहा था. सफाई कर्मी ने इस बात की शिकायत ईओडब्ल्यू एसपी से की.

इसके बाद आज सफाई कर्मी लालजी ने आफिस पहुंचकर बाबू एस शर्मा को पांच हजार रुपए की रिश्वत दी. तभी ईओडब्ल्यू की टीम के अधिकारियों ने दबिश देकर बाबू एस शर्मा को रंगे हाथ पकड़ लिया. ईओडब्ल्यू के हत्थे चढ़ते ही बाबू एस शर्मा रुपए फेंककर दूर खड़ा हो गया, यहां तक अधिकारियों से विवाद करने लगा. जिसे अधिकारियों ने समझाइश देते हुए शांत कराया. खबर है कि आरोपी लिपिक एस शर्मा मूल रुप से शिक्षक है लेकिन वह नगर परिषद में लिपिक का काम देख रहा था. बाबू एस शर्मा के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की खबर से परासिया स्थित नगर परिषद के कार्यालय में हड़कम्प मचा रहा. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-