भोपाल-धनबाद-भोपाल नई ट्रेन का 24 फरवरी को उद्घाटन, सप्ताह में तीन दिन बीना, सागर, दमोह, कटनी होकर चलेगी

भोपाल-धनबाद-भोपाल नई ट्रेन का 24 फरवरी को उद्घाटन, सप्ताह में तीन दिन बीना, सागर, दमोह, कटनी होकर चलेगी

प्रेषित समय :12:39:19 PM / Sat, Feb 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पमरे के भोपाल से झारखंड के औद्योगिक शहर धनबाद के बीच नई ट्रेन के उद्घाटन की तारीख का रेलवे बोर्ड ने ऐलान कर दिया है. सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन का उद्घाटन 24 फरवरी को भोपाल और 25 फरवरी को धनबाद से होगा. यह ट्रेन पमरे के जबलपुर रेल मंडल के सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्योहारी होकर चला करेगी.

इस ट्रेन की नियमित सेवा भोपाल से 28 फरवरी और धनबाद से एक मार्च से शुरू होगी. धनबाद भोपाल एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी. वापसी में भोपाल से धनबाद के बीच सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी.

बदला रूट, रांची होकर नहीं चलेगी ट्रेन

धनबाद से भोपाल के बीच नई ट्रेन रांची व लोहरदगा होकर नहीं चलेगी. धनबाद से कतरास चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, टोरी , लातेहार बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर ऊंटारी, रेणुकूट, चोपन, ओबरा डैम, करेला रोड, सिंगरौली, बरगवां, खन्ना बंजारी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा होकर भोपाल जाएगी.

ये है टाइम टेबल

11631 भोपाल धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से रात 8:55 पर खुलेगी. अगले दिन  रात 8:20 पर धनबाद पहुंचेगी.
11632 धनबाद भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से सुबह 7:20 पर खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातु, खलारी, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर उंटारी, रेणूकुट, चोपन, ओबरा डैम, मिर्चाधुरी, करैला रोड, सिंगरौली, बरगावां, सराय ग्राम, मरवास ग्राम, ब्योहारी, खन्ना बंजारी, कटनी मुड़वाड़ा, दमोह, सागर, बीना, गंज बसोदा व विदिशा.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-